Okinawa वेलेंटाइन ऑफर मे दे रहा ₹12,500 का भारी डिस्काउंट, ऑफर खत्म होने से पहले कर लीजिए क्लेम

TheAuto13 February 20231 min read1 viewBike & Scotty

इलेक्ट्रिक वीइकल सेग्मेंट मे कई सारे इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली भारतीय इलेक्ट्रिक वीइकल निर्माता Okinawa Autotech ने वेलेंटाइन के अवसर पर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर धमाकेदार ऑफर दिए हैं। अगर आप भी आने वाले समय में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो, आज हम आपको कुछ ऐसी डील्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट हो सकती है।

कितने की मिलेगी छुट और कब तक?

Okinawa Autotech के लगभग सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर पर छुट मिलेगी। अधिकतम यह 12,500 रुपये तक जाएगा और Okinawa का यह वेलेंटाइन ऑफर 15 फरवरी तक वैध है।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

कौन से स्कूटरों पर मिलेगा डिस्काउंट?

Okinawa का यह वेलेंटाइन ऑफर हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटरों के साथ साथ लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीदारी पर भी उपलब्ध है। जिनमे iPraise+, PraisePro और Ridge+ जैसे हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर और Okinawa R 30 जैसे लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं।

Okinawa iPraise+

Okinawa के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर मे 3.3kWh की बैट्री मिलती है, जो कि सिंगल चार्ज मे 139 किलोमीटर की रेंज देती है। 58kmph की टॉप स्पीड वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1,45,965 रुपये है।

Okinawa PraisePro

PraisePro मे 2.0kWh की बैट्री मिलती है, जो कि सिंगल चार्ज मे 88 किलोमीटर की रेंज देती है। 58kmph की टॉप स्पीड वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 99,645 रुपये है।

Okinawa Ridge+

Ridge+ मे 1.75kWh की बैट्री मिलती है, जो कि सिंगल चार्ज मे 84 किलोमीटर की रेंज देती है। 45kmph की टॉप स्पीड वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 76,285 रुपये है।

Share:

Comments

Leave a comment