रतलाम एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा अर्टिगा कार ट्रक में घुसी तो चार लोगों की मौके पर ही मौत

Lakhan Sharma15 August 20261 min read2 viewsnews
रतलाम एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा अर्टिगा कार ट्रक में घुसी तो चार लोगों की मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में शुक्रवार देर रात एक बेहद दुखद सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे पर खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए जा रहा एक परिवार भीषण हादसे का शिकार हो गया। अर्टिगा कार में सवार होकर यह परिवार इंदौर, धार और झाबुआ से राजस्थान जा रहा था, तभी शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कजलिया पाड़ा के पास यह हादसा हुआ।

सस्ता गाड़ी के लिए 👉👉👉Join Channel

मिली जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेस-वे के किनारे एक ट्रक तकनीकी खराबी के कारण खड़ा था। रात के अंधेरे में कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक खड़े ट्रक को समय रहते देख नहीं पाया और कार सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार घिसटते हुए दूर जाकर पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए। इस भीषण दुर्घटना में कार में सवार तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद कार के अंदर लोग बुरी तरह फंस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही शिवगढ़ थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में जतीन, पैपी, रानू और लिशा की जान चली गई, जबकि अरुण, मीना, रवि (ड्राइवर), तिशा और दक्ष समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस और एनएचएआई की टीम ने तुरंत सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन रात में ही अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment